स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्कूल से विज्ञान, मैथ सहित अन्य पोस्ट खत्म करने पर भड़के ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

नारेबाजी करते हुए स्कूल के सामने लगाया धरना !

स्कूल के गेट पर ताला जड़ धरने पर बैठे ग्रामीण।



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




   सरकारी स्कूलों में छात्रों का टोटा होने पर सरकार ने स्कूल से कई पोस्टों को खत्म कर दिया। इससे भड़के गांव खारिया के ग्रामीणों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 





ग्रामीणों में रोष है कि शिक्षा विभाग द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खारिया में मैथ, संस्कृत व सांइंस के शिक्षकों के पद को खत्म कर दिए हैं। ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के स्कूल मौजूद साइंस, मैथ व संस्कृत के अध्यापकों की बदली होनी है। शिक्षा विभाग से इस बारे में जानकारी मिली कि खारियां गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल खारिया में मैथ,संस्कृत और साइंस के अध्यापकों की पोस्ट समाप्त कर दी है। 


ग्रामीणों की मांग है कि गांव के स्कूल में फिर से तीनों विषय के अध्यापकों की नियुक्ति की जाएं। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक कोई भी अधिकारी मिलने के लिए गांव नहीं आया हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बातचीत होने के बाद ही आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |