पेटवाड़ गांव के ग्रामीणों की चेतावनी, सरकार नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन
पंचायत ने शिक्षा विभाग को दी चेतावनी, स्कूल में अध्यापकों के पद समाप्त किए तो करेंगे बड़ा आंदोलन
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
गांव पेटवाड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कुछ अध्यापकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों व विद्यार्थियों में रोष बना हुआ है ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने यह पद समाप्त किए तो बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
गांव की सरपंच राजेंद्र सिंह, रामचंद्र, नसीब, पुरुषोत्तम, रणबीर, जगदीश, राजेंद्र जोगिंदर प्रभु, प्रवीण इत्यादि ने बताया कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक कर रही है। वहीं दूसरी तरफ लड़कियों के स्कूल में सरकार द्वारा चलाई गई स्थानांतरण नीति के तहत कुछ अध्यापक व प्राध्यापकों के पदों को समाप्त कर रहीं हैं। हमारे गांव के स्कूल में गणित, साइंस विषय के अध्यापक और बायोलॉजी व पीटीआई के अध्यापकों के पद को समाप्त कर दिया गया है। स्कूल में इन विषयों के अध्यापक नहीं होंगे तो छात्रों की पढ़ाई पर ग्रहण लग जाएगा और छात्राओं का भविष्य अधिकार में चला जाएगा। सरकार से हमारी मांग है की इन पदों को समाप्त ना किया जाए। अगर इन पदों को समाप्त किया जाता है। तो स्कूल के विद्यार्थी व ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks