स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दो दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर

किसान की हत्या करने वाला आरोपित दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



 गांव खेड़ी जालब में शुक्रवार की सुबह खेत में पानी के विवाद को लेकर आपसी झगड़ा हो गया था। जिसमें एक युवक तेजधार हथियार से किसान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपित को पकड़ने में नाकाम साबित रही है।






      गांव खेड़ी जालब निवासी 75 वर्षीय धर्मपाल का खेत में पानी को लेकर मेधा के साथ विवाद हो गया था और मेघा ने तेजधार हथियार से धर्मपाल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे नरेश के बयान पर मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपित मेघा को पकड़ने में नाकाम साबित रही है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार उसको पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मेघा को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




इस संबंध में थाना प्रभारी पवित्र कुमार ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |