घर जाते समय दो दोस्त पेटवाड़ ब्रांच नहर में नहाने के लिए उतरे, एक डूबा !
पेटवाड़ ब्रांच नहर में नहा रहा युवक डूबा, तालाश जारी
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी से होकर गुजरने वाली पेटवाड़ ब्रांच नहर में दो दोस्त नहाने के लिए नहर में कूदे थे कि एक युवक पानी के तेज बहाव के कारण नहर में डूब गया। उसके दोस्त ने शौर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा था।
भिवानी निवासी मनीष ने बताया कि वो अपने दो दोस्तों के साथ अपने काम से हांसी आया हुआ था और सब काम निपटाकर वापिस भिवानी जा रहे थे कि गर्मी के कारण पसीने से बुरा हाल हो रहा था तो नहर देखकर नहाने का मन किया। वो और अनिल नहाने लगे, जबकि तीसरे साथी ने नहर में नहाने से मना कर दिया। नहाते हुए अनिल नहर की गहराई में जा पहुंचा और पानी के तेज बहाव में वह बह गया।
वो तुरंत ही बाहर निकला और शौर मचाया तो वहां पर भीड़ जमा हो गई और उसकी तालाश शुरू कर दी। इसी बीच इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची और खोज शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई तो वो भी मौके पर पहुंच गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks