स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पति पत्नी के झगड़े में पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल सहित दस के खिलाफ मामला दर्ज

पति पर पत्नी ने लगाया सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री डालने का आरोप 



हिसार : तहलका न्यूज



पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था कि तलाक लेने के लिए पत्नी के बारे में अश्लील सामग्री सोशल मीडिया में वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला के पति और पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह सहित दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पूर्व मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाया है। 







पीड़ित महिला ने पुलिस को दी  शिकायत में बताया कि उसकी शादी हांसी निवासी धीरज के साथ 2012 में हुई थी। उन दोनों की दो बेटियां हैं। आरोप है कि छोटी बेटी होने के बाद धीरज व उसके परिवार वालों ने उसको तंग करना शुरू कर दिया। बात बात पर थाने मारे जाने लगे और उससे कार की डिमांड की जाने लगी। तलाक लेने के लिए वह पिछले सात सालों से सोशल मीडिया पर अभद्र मैसेज वायरल कर रहा है।एक बार तो उसकी बेटी को जान से मारने की कोशिश की गई। मई 2019 में पति ने अपने परिजनों से मिलकर बड़ी बेटी को दो बार नींद की गोलियां देकर मारने की कोशिश की। पुलिस को शिकायत की तो पुलिस उसके पति को अपने साथ ले गई लेकिन पूर्व मंत्री प्रोफेसर छत्रपाल की सिफारिश पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करके उसको छोड़ दिया। उसका पति तलाक के लिए दबाव बना रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 




इस संबंध में पूर्व मंत्री प्रो छत्रपाल से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वो इस समय बाहर गए हुए हैं, उनके संज्ञान में नहीं है। हर रोज तरह-तरह के मामले उनके सामने आते हैं। आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि असल में मामला क्या है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |