स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीबीआई रेड के बाद डिप्टी सीएम सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना, सीबीआई ने लुक आऊट नोटिस जारी कर देश छोड़ने पर लगाई पाबंदी, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी !



 दिल्ली : सूत्र


दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने घर पर सीबीआई के छापे के बाद आज उन पर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया है कि बीजेपी सीएम अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए उन्हें निशाना बना रही है।





मनीष सिसोदिया ने कहा, ''जिस आबकारी नीति पर विवाद खड़ा किया जा रहा है वो इस देश की सबसे अच्छी आबकारी नीति है. हम उसे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से लागू कर रहे थे। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि सीबीआई की एफ़आईआर में बीजेपी नेताओं के लगाए आरोपों का ज़िक्र भी नहीं है और ये पूरा विवाद इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि बीजेपी अरविंद केजरीवाल से डरती है।






उन्होंने कहा, ''बीजेपी ने नेता 8 हज़ार करोड़ और 1100 करोड़ के घोटाले की बात कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने कहा था कि मनीष सिसोदिया ने 144 करोड़ा का घोटाला कर दिया है। लेकिन, सीबीआई की एफ़आईआर में ना आठ हज़ार करोड़, ना 1100 करोड़ और ना 144 करोड़ के घोटाले का ज़िक्र था। उसमें लिखा था कि सूत्र कह रहे हैं कि एक करोड़ का घोटाला हुआ है।






मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, ''मुद्दा शराब का घोटाला है ही नहीं। अगर इनको घोटाले की चिंता होती तो गुजरात में हर साल 10 हज़ार रुपये के शुल्क की चोरी होती है लेकिन, वहां सीबीआई नहीं भेजते. प्रधानमंत्री जी ने कुछ दिन पहले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था लेकिन पांच दिन के अंदर-अंदर वो पूरी तरह से धंस गया। अगर मुद्दा भ्रष्टाचार होता तो सीबीआई उस एक्सप्रेस वे बनाने वालों के घर पर रेड कर रही होती।


उन्होंने कहा, ''इनकी परेशानी है अरविंद केजरीवाल,  वो जिस तरह से अब पूरे देश में एक काम करने वाले ईमानदार नेता के तौर पर पहचान बनाते जा रहे हैं और पूरे देश के लोग अब उनको पसंद करने लगे हैं, इनकी यही परेशानी है।


पंजाब में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद तो अरविंद केजरीवाल को एक राष्ट्रीय विकल्प के तौर पर देखा जाने लगा है। ये जो पूरी कार्रवाई मेरे ख़िलाफ़ हो रही है वो हो इसलिए रही है कि अरविंद केजरीवाल को रोक सकें।


मनीष सिसोदिया ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल की सबसे बढ़ी ताकत है कि वो एक कट्टा ईमानदार नेता हैं. उन्हें काम करना और काम कराना होता है। उन्होंने दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करके दिखा दी है। उनके स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री पर छापा मारा जा रहा है। पहले स्वास्थ्य मंत्री को गिरफ़्तार किया और अब कुछ दिनों में मुझे भी गिरफ़्तार कर लेंगे।







केजरीवाल जी अच्छा काम करने वाले की प्रशंसा करते हैं और उससे प्रेरणा लेते हैं।‌‌ मोदी अच्छा काम करने वाले को रोकना चाहते हैं। उन्हें सीबीआई और ईडी का डर दिखाते हैं। केजरीवाल जी गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए काम करते हैं. मोदी जी सिर्फ़ अपने कुछ अरबति दोस्तों के लिए काम करते हैं।


उन्होंने दावा किया, ''2024 का चुनाव आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी होने जा रहा है. अब तक लोग पूछते थे कि मोदी बनाम कौन. अब पूरे देश में माहौल बन रहा है कि मोदी जी नहीं चाहिए, एक मौका अरविंद केजरीवाल जी को देना है. पूरा देश आज अरविंद केजरीवाल के साथ चल रहा है. इसलिए मोदी जी उन्हें रोकना चाहते हैं।





CBI ने रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिसोदिया के अलावा 13 अन्य लोगों के खिलाफ भी सर्कुलर जारी किया गया है। इनके देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।*

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |