हिसार : कुख्यात बदमाश अवैध पिस्तौलों सहित काबू, कई पुलिस थानों में दर्ज हैं मामले !
हिसार पुलिस ने चार पिस्तौल सहित कुख्यात बदमाश को किया काबू
हिसार: तहसलका न्यूज
हिसार जिले के गांव राजली में फायरिंग कर युवक पर पैसे देने का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपित युवकों को दबौचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चार अवैध पिस्तौल, जिंदा कारतूस सहित उसके साथी को भी दबौच लिया। पुलिस ने दोनों युवकों को अदालत में पेष कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इन दोनों पर पहले भी कई थानों में मामले दर्ज हैं।
गांव राजली निवासी अशोक के घर पर 31 मार्च और दस अप्रैल को फायरिंग करने के मामले में बरवाना पुलिस ने गांव राजली निवासी सुखबीर उर्फ डडू और सरसौद निवासी मंजीत उर्फ सीटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ था और पुलिस उनको पकड़ने के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने उपरोक्त दोनों युवकों को दबौच लिया और जब उनकी तालाषी ली तो उनके कब्जे से 32 बोर के चार अवैध पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को अदालत मं पेष करके पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस पूछताछ में सुखबीर ने खुलासा किया कि अशोक के द्वारा बार बार पैसे देने से मना करने पर उसने उसे सजा देने की पूरी योजना तैयार कर ली थी। इसके लिए वो एक लाख रूपए में मध्य प्रदेश के इंदौर से 32 बोर के चार पिस्तौल व 25 कारतूस खरीदकर लाया था। इसके लिए सुखबीर व मंजीत ने अपने दोस्तों व परिजनों को साथ लिया और अशोक पर दबाव बनाने के लिए 31 मार्च को उसके घर पर फायरिंग कर 20 लाख रूपए की मांग की थी। लेकिन अशोक द्वारा मना करने पर उन्होंने उसे मारने के लिए फिर से फायरिंग की। लेकिन अशोक उसमें बच गया। जिसके तहत बरवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।
पंचायती समझौते से मना करने पर दो दोस्त बने दुश्मन
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि राजली निवासी शिकायतकर्ता अशोक व आरोपित युवक सुखबीर उर्फ डडू पहले दोस्त थे और वो मिलकर ही सट्टा खाईवाल का काम करते थे। सुखबीर ने सन 2018 में शराब के ठेकेदारों पर जान लेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दी थी और पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जिसके बाद पंचायत में मामले में 6 लाख रूपए में समझौता हो गया था और पंचायत में हुए समझौते पर पूरा खर्च जोकि करीबन साढे सात लाख रूपए आया था। अशोक ने पूरा खर्च देने की बात कही थी। लेकिन बाद में उसने मना कर दिया। लेकिन बाद में पांच लाख रूपए देने की हामी भरी और उसके बाद उससे भी मना कर दिया। इसके बाद दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई और सुखबीर उर्फ डडू ने अपने दोस्तों के साथ उसके घर पर फायरिंग कर दी थी।
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि राजली निवासी सुखबीर उर्फ डडू के खिलाफ बरवाला पुलिस थाने में हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं कैथल जिले में भी डकैती के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सरसौद निवासी मंजीत उर्फ सीटू के खिलाफ बरवाला थाने में हत्या, लूट और फिरौती के तीन मामले दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks