स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी : पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने एसपी कार्यालय पहुंचा युवक, मचा हड़कंप !

 पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह करने हांसी एसपी कार्यालय पहुंचा युवक

    युवक से पेट्रोल की बोतल छीनते पुलिस कर्मी।



हांसी:  तहसलका न्यूज


हांसी के लघु सचिवालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक पेट्रोल से भरी बोतल लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचकर आत्मदाह करने पहुंचा। युवक ने बोतल में छेद किए हुए थे। हालांकि समय रहते पुलिस ने युवक से पेट्रोल की बोतल छीन ली और दो घंटे में मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही करने का आष्वासन देकर युवक को समझाया।







मिली जानकारी के अनुसार हांसी के गोल कोठी निवासी हिमांषु की बहन का विवाह हांसी के ही अमित के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ समय के बाद ही दंपति में झगड़ा हो गया था और हिमांषु की बहन ने अपने पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। जोकि फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। 





जीजा पर मामला दर्ज न होने से खफा युवक आत्महत्या करने पहुंचा 

बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले हिमांषु केस के मामले में अदालत मं आया हुआ था और वहां पर उसकी उसके जीजा अमित के साथ कहासुनी हो गई थी। अमित के साथ उसका भाई भी था और दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जिसके बाद अमित अस्पताल पहुंचा और ईलाज करवाकर एमएलआर कटवाकर इसकी षिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस मामला दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। 





पुलिस द्वारा अमित व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज न होने से खफा हिमांषु पेट्रोल की बोतल लेकर हांसी के एसपी कार्यालय में पहुंच गया। उसने पेट्रोल की बोतल गले में लटकाई हुई थी और उसमें छोटे छोटे छेद किए हुए थे। जिनसे पेट्रोल उसके कपड़ों पर टपक रहा था, साथ ही आत्मदाह करने के लिए हाथ में लाईटर लिए हुए था। जैसे ही हिमांषु एसपी कार्यालय पहुंचा तो पुलिसकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने बिना कोई देर किए हिमांषु से पेट्रोल की बोतल छीन ली।







हिमांषु से पेट्रोल की बोतल छीनने के बाद पुलिसकर्मी उसे डीएसपी कार्यालय ले गए। जहां पर उसकी समस्या सुनी और उसे भरोसा दिया कि दो घंटे के अंदर उसके जीजा अमित व उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |