नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की लगातार छापामारी, 5 टीमों ने चलाया गांव में सर्च अभियान !
गांव हिजरावा कलां में पुलिस की 5 टीमों ने चलाया सर्च अभियान
फतेहाबाद : तहलका न्यूज
नशे के अवैध धंधे से जुड़े लोगों की धरपकड़ को लेकर फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को गांव हिजरावा कलां में विशेष सर्च अभियान। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया के दिशा-निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक सैल, सीआईए फतेहाबाद थाना सदर फतेहाबाद की संयुक्त टीमों ने गांव हिजरावा कलां में अनेक स्थानों पर सर्च अभियान चलाते हुए दबिश दी। पुलिस की इस कार्यवाही से नशे के अवैध धंधे से जुड़े लोगों में हडकंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नशे की बिक्री का अवैध धंधा करने वालों को किसी कीमत पर न बख्शा जाए और उनकी धरपकड़ को लेकर विशेष अभियान चलाए जाए। इसी के तहत बीते दिनों शहर फतेहाबाद व टोहाना में भी विशेष सर्च अभियान चला कर लाखों रुपए का नशा बरामद किया था।उन्होंने कहा कि फतेहाबाद क्षेत्र को नशे से पूरी तरह मुक्त करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा नशा तस्करों की धरपकड़ को लेकर उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशा तस्करों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks