हरियाणा कांग्रेस मैं मचे घमासान में फंसा नया पेंच
हरियाणा कांग्रेस में जान फूंकने की तैयारी को लेकर दिल्ली में मंथन
दिल्ली : तहलका न्यूज
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मंथन का दौर शुरू हो चुका है। मौजूदा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के बीच खींचतान को कांग्रेस हाईकमान लंबा नहीं खिंचना चाहती। पंजाब कांग्रेस में बदलाव के बाद से ही हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली कांग्रेस वार रूम में मंथन किया गया।
हरियाणा अध्यक्ष को लेकर शनिवार को हुई बैठक में आलाकमान की तरफ से उदयभान, राव दान सिंह और कुलदीप बिश्नोई पर चर्चा की गई। हाईकमान ने विधानसभा से बाहर ज्यादा वजूद न होने के कारण नाम खारिज कर दिया गया। दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान नेता विपक्ष और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी अन्य कई नेता मौजूद रहे। बताया गया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस बैठक के दौरान अपनी राय रखी और विधायकों से सलाह मशविरा करने के साथ-साथ कई सुझाव भी दिए।
हरियाणा कांग्रेश में मचे हुए घमासान का रास्ता निकालने के लिए आज संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल के साथ भूपेंद्र हुड्डा, अंबिका सोनी और एके एंटनी की बैठक हुई। हरियाणा अध्यक्ष को लेकर आज हुई बैठक में आलाकमान की तरफ से उदयभान, राव दान सिंह और कुलदीप बिश्नोई पर चर्चा हुई।
हाईकमान ने PCC अध्यक्ष और CLP को लेकर भी की चर्चा
हाईकमान ने PCC हुड्डा को देने की पेशकश. लेकिन CLP छोड़ने की शर्त ने फंसाया पेंच
हुड्डा ने CLP छोड़ने को लेकर रखी नई शर्त
हुड्डा ने सीएलपी लीडर के लिए चुनाव कराने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks