स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जगमग गांव योजना के तहत बिजली मीटर बाहर निकालने गए कर्मचारियों को बैरिंग लौटाया, मामला दर्ज

 बिजली कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 58 पर मामला दर्ज




जींद : तहलका न्यूज



     म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत बिजली निगम के कर्मचारी जिले के गांव कैरखेड़ी में बिजली मीटरों को घरों से बाहर लगाने और केबल तार बदलने के लिए पहुंचे थे कि ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए उन्हें बैरिंग लौटा दिया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर आधा दर्जन से अधिक नामजद लोगों सहित 58 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, तोड़फोड़ करने,  दुर्व्यवहार करने, सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  




बिजली निगम के एसडीओ राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत बिजली निगम के कर्मचारी गांव कैरखेड़ी में घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर निकालने के लिए गई थी। जब टीम बिजली मीटरों को घरों से बाहर निकाल रही थी और केबल बदलने का काम कर रही थी कि कुछ लोग वहां पर पहुंच गए और मीटरों को बाहर निकालने का विरोध करने लगे। कर्मचारियों ने जब ग्रामीणों को समझाना चाहा तो वो दुर्व्यवहार करने लगे और बिजली मीटरों के बॉक्स को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों को धमकी दी  और उनको बिजली मीटर बाहर निकालने व केबल बदलने के कार्य करने से रोक दिया। जिसके कारण बिजली कर्मचारी बगैर काम किए लौट आए। 






जींद सदर थाना पुलिस ने एसडीओ राजकुमार की शिकायत पर राजेश तथा उसकी पत्नी, राममेहर तथा उसकी पत्नी, कृष्ण तथा उसकी पत्नी, नरेंद्र तथा उसकी पत्नी को नामजद कर 50 अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, दुरर्व्यवहार करने, तोड़फोड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |