दो साल बाद प्रदेश के स्कूलों में ये नियम लागू
अध्यापकों के लिए एक बार फिर डेली डायरी लागू
फतेहाबाद : तहलका न्यूज
हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूृलों में नए शिक्षा सत्र से अध्यापकों के लिए एक बार फिर डेली डायरी लागू कर दी है। अब टीचरों को अपनी डेली डायरी में स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का भी पूरा ब्योरा लिखना होगा। डेली डायरी न लिखने वाले अध्यापकों के खिलाफ विभाग की ओर से विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि वैसे तो स्कूलों में अध्यापकों के लिए डेली डायरी लिखने का नियम पहले से लागू है, लेकिन कोरोना काल में दो साल से यह काम बंद था। शिक्षा विभाग ने अपने निर्देशों में यह भी कहा है कि जब तक टीचरों के पास विभाग की ओर से डेली डायरी नहीं पहुंचती, तब तक टीचर किसी नोटबुक को डेली डायरी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks