स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बेरोजगारी के मामले में नंबर वन बना हरियाणा - शैलजा

 विकास में नहीं बेरोजगारी में प्रदेश नंबर वन - शैलजा


चंडीगढ़ - तहलका न्यूज

           भाजपा जजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के रास्ते तालाशने की बजाय उनके रोजगार छीनने के रास्ते तालाश रही है। जिसके कारण प्रदेश विकास और रोजगार देने के मामले में नंबर वन नहीं बल्कि बेरोजगारी के मामले में नंबर वन बन गया है। उक्त शब्द प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा ने बेरोजगारी के आंकड़ों पर बोलते हुए कहे।



 हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ( Kumari Selja ) ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार प्रदेश के सुशिक्षित व भोले-भाले युवाओं का भविष्य चौपट करने पर तुली हुई है। यह सरकार न तो सरकारी भर्तियों को ही सिरे चढ़ा पा रही है और न ही वादे के मुताबिक निजी क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को आरक्षण देने के कानून को लागू नहीं कर पा रही है। इसी वजह से सेंटर फाॅर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी ( सीएमआईई ) की रिपोर्ट में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा बेरोजगारी के मामले में लगातार टॉप पर बना हुआ है। 



सैलजा ने कहा कि सीएमआईई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में बेरोजगारी की दर अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा 34.1 प्रतिशत मिली है। इससे पहले साल 2020 के समापन पर भी हरियाणा में बेरोजगारी की दर देश में सबसे अधिक 32.5 प्रतिशत रही थी। इससे साफ है कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के वजह से युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। लगातार दो साल देश में बेरोजगारी के नंबर वन का स्थान हासिल करने के बाद भी प्रदेश सरकार कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। 



 सैलजा ने कहा कि सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर 30.6 प्रतिशत रही है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 39.1 प्रतिशत है। भाजपा जजपा सरकार में लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं और नए अवसर नहीं तालाशे जा रहे हैं। यही वजह है कि बेरोजगारी के मामले में साल 2021 के 12 में से 8 महीने हरियाणा टॉप पर रहे हैं ।


-

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |