स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नौकरियों की निलामी और बेरोजगारी मैं नंबर वन गठबंधन सरकार - अभय सिंह चौटाला

 विकास में नहीं भ्रष्टाचार में नंबर वन गठबंधन सरकार - अभय

चंडीगढ़ - तहलका न्यूज

भाजपा गठबंधन सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है जिस कारण जहां पेपर लीक, नौकरी बेचने और कई अन्य कारणों से भर्तियों की परीक्षा नहीं हो पाई हैं वहीं ज्यादातर नियुक्तियां अटकी पड़ी हैं। आकंड़े   इस बात का परिणाम है कि आज आयोग न तो भर्तियों में गड़बड़ी रोक पा रहा हैं और न ही कोई ठोस प्लान तैयार कर पा रही हैं। उक्त शब्द इनेलो महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने जारी ब्यान में कहे।




 चौटाला ने कहा कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) द्वारा जारी रिपोर्ट बेरोजगारी के ताजा आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हरियाणा प्रदेश की भाजपा जजपा गठबंधन की सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से नाकाम साबित रही है। सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार एक बार फिर से पूरे देश में 34.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा प्रदेश पहले स्थान पर कायम है। शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर हमेशा ज्यादा रहती है। लेकिन इन आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा डरावने वाली और चिंता करने की बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर ज्यादा है।


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए तरस रहा है और गठबंधन सरकार रोजगार उपलब्ध करवाने की बजाय भ्रष्टाचार कर नौकरी बेचने के रास्ते तालाश रही है। इस सरकार में चपरासी से लेकर आईएएस के सभी पदों की खुलेआम बोली लगाकर बेचा जा रहा है।





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |