शिक्षा बोर्ड भिवानी ने रद्द की परिक्षाएं, जाने कारण
शिक्षा बोर्ड ने रद्द की परिक्षाएं, शुद्धि करण करवा सकते हैं शिक्षण संस्थान
भिवानी - तहलका न्यूज
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( haryana board of school education ) भिवानी द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डीएलएड ( dled exam ) प्रथम वर्ष एवं प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष ( रि-अपीयर ) की परीक्षाओं का आयोजन 11 जनवरी 2022 से करवाए जाने थे, परंतु परीक्षाएं ऑमिक्रान/कोरोना ( corona ) महामारी के कारण अगले आदेश आने तक कैंसिल कर दी गई हैं।
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है और इस महामारी में स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। जिसके कारण हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 11 जनवरी से शुरू होने वाली डीएड की परीक्षाएं सरकार के अगले आदेश आने तक स्थगित की गई है।
पांच जनवरी से लाइव होगी विद्यालयी परीक्षार्थियों की चैक लिस्ट बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा संचालित सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) / पूर्व मध्यमा/उत्तर मध्यमा वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 के लिए विद्यालयी परीक्षार्थियों की चैक लिस्ट विद्यालयों की लॉगिन आईडी पर पांच जनवरी से लाईव की जा रही हैं। विद्यालय मुखिया, विद्यालयों को जारी किए गए लॉगिन आईडी व पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता रखने वाले सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्थाई मान्यता प्राप्त स्कूल परीक्षार्थियों की चैक लिस्ट में दर्ज रिकॉर्ड को ठीक करवा सकते हैं। जैसे फोटो, हस्ताक्षर, विषय, परिवार पहचान-पत्र एवं आधार नम्बर की शुद्धियां पांच से 12 जनवरी तक निशुल्क ऑनलाईन ठीक करवा सकते हैं। इसके उपरान्त फोटो, हस्ताक्षर व विषय में कोई शुद्धि नहीं की जाएगी। विद्यालयों द्वारा परीक्षार्थी, परीक्षार्थियों के अन्य विवरणों में शुद्धि करवाई जानी है तो विद्यालय का मूल रिकार्ड एवं 300 रुपये प्रति शुद्धि शुल्क देकर बोर्ड कार्यालय में आकर करवा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks