थुआ गांव से अवैध कच्ची शराब सहित एक काबू
नगूरां पुलिस ने थुआ निवासी एक व्यक्ति को 53 बोतल अवैध कच्ची देशी शराब सहित काबू किया
जींद /संवाददाता - पवन डाहौला
अवैध नशे का कारोबार लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है। जिसके कारण युवा वर्ग इसके लपेटे में आ कर अपने भविष्य को अंधकारमय कर रहा है। अवैध नशा कारोबारियों का जाल शहर से लेकर गांव गांव में फैला हुआ है। पुलिस भी इस मामले में कार्यवाही करती है। परंतु गलत नीतियों के कारण अवैध नशे के कारोबारी कुछ ही देर में बाहर आ जाते हैं।
सोमवार देर सायं थुआ निवासी व्यक्ति के खेत में बने कोठे से सूचना के आधार पर पुलिस ने 40 लीटर जिसमें 53 बोतल कच्ची देशी शराब सहित थुआ निवासी एक व्यक्ति को काबू किया । नगूरां पुलिस चौंकी प्रभारी कमल सिंह ने बताया कि सोमवार देर सायं पुलिस थुआ गांव में गस्त कर रही थी उस दौरान मुखबर खास ने पुलिस को बताया कि थुआ निवासी एक व्यक्ति अवैध कच्ची देशी शराब बेचने का काम करता है ।
अगर पुलिस द्वारा इस वक्त थुआ से मांडी गांव वाले रास्ते पर खेत में बने एक कोठे पर रेड की जाए तो वहां पर बडी मात्रा में अवैध कच्ची देशी शराब मिल सकती है । पुलिस ने सूचना के आधार पर खेत में बने कोठे पर रेड करी । पुलिस ने कोठे में एक व्यक्ति नीले रंग की प्लास्टिक ड्रामी से शराब निकालते हुए मिला । पुलिस ने कोठे में रखी ड्रामी को अपने कब्जे ले उसकी तलाशी की तो उसमें कच्ची देशी शराब मिली । पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब रखने पर थुआ निवासी व्यक्ति औम प्रकाश उर्फ पासा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको काबू किया ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks