वैल्डिंग की दुकान से कीमती सामान लेकर फुर्र हुए चोर, मामला दर्ज
दुकान में सेंध लगा कीमती सामान ले उड़े चोर
जींद/संवाददाता - पवन डाहौला
ठंड चरम सीमा पर पहुंच गई है और ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। इसी का फायदा उठाते हुए चोर गिरोह सक्रिय हो जाता है। ठंड के मौसम में चोर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर आसानी से भाग जाते हैं। जिसके कारण ही सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं जोर पकड़ रही हैं।
अज्ञात चोरों ने वैल्डिंग की दुकान से चुराया कीमती सामान,अलेवा निवासी व्यक्ति ने दुकान में हुई चोरी शिकायत पुलिस को दी, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
अलेवा निवासी एक व्यक्ति ने उसकी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में रखा कीमती सामान चोरी होने की शिकायत अलेवा पुलिस को दी । पुलिस ने शिकायत के अनुसार अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी । पुलिस को दी शिकायत में अलेवा निवासी शमशेर ने बताया कि उसकी अलेवा स्थित विश्वकर्मा मन्दिर के पास के पास वैल्डिगं की दुकान है ।
दो जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोडकर दुकान में 2 दर्जन रखी खराद की गिरारी व अन्य किमती सामान चोरी कर लिया । इससे पहले भी उसकी दुकान में लोहे के सामान की चोरी हो चुकी है । अज्ञात चोरों का पता लगाकर चोरी किया हुआ उसका सामान बरामद किया जाए तथा चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks