स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में कोरोना लगा पांव पसारने, वेक्सिनेशन ने पकड़ी रफ्तार

 मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना : अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को चयनित व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध करवाने के दिए निर्देश


हिसार, 4 जनवरी।
अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को चयनित व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
वे मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंस सभागार में योजना से जुड़े अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि स्वीकृत किए गए केसों से संबंधित व्यक्तियों को ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी व्यक्ति के आवेदन पत्र को बिना किसी ठोस कारण के अस्वीकृत न किया जाए। उन्होंने योजना के तहत मेलों में आए हुए आवेदन पत्रों की प्रत्येक विभाग की समीक्षा की और संबंधित व्यक्तियों को बिना किसी देरी के योजनाओं का लाभ मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, नगर निगम, विकास एवं पंचायत विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, रोजगार विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बागवानी विभाग, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेडक्रॉस सोसायटी, महिला विकास निगम, पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम, अनुसूचित जातियां वित्तीय एवं विकास निगम, कृषि उद्योग निगम लिमिटेड, डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम की संयुक्त आयुक्त बेलिना लोहान, सीएमजीजीए कुस्तुब इरूकुला, लीड बैंक मैनेजर विजय कुमार सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन (04 डीआईपीआरओ फोटो 02 व 03) : बैठक में उपस्थित अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जिले में 13 लोगों में मिला कोरोना संक्रमण, रिकवरी रेट घटकर हुआ 97.82 प्रतिशत
हिसार, 04 जनवरी।
    डिप्टी सीएमओ डॉ तरूण ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले आए हैं। जिले में एक्टिव केस बढक़र अब 35 हो गए हैं, रिकवरी रेट घटकर 97.82 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 8 लाख 32 हजार 837 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 54 हजार 40 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 864 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोरोना महामारी की पहली लहर में 17 हजार 147, दूसरी लहर में 36 हजार 855 तथा तीसरी लहर में 38 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है।

  
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा स्थापित की जाएंगी 1100 खेल नर्सरी
पात्र संस्थान 20 जनवरी 2022 तक कर सकते हैं आवेदन
हिसार, 04 जनवरी।
हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 1100 खेल नर्सरी स्थापित की जानी है। इनमें से 600 खेल नर्सरी निजी शिक्षण संस्थान तथा निजी खेल संस्थानों में स्थापित की जाएगी।
विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी स्थापित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश तथा आवेदन पत्र का प्रारूप  द्धह्लह्लश्च://222.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्डह्यश्चशह्म्ह्लह्य.द्दश1.द्बठ्ठ वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र संस्थान 20 जनवरी 2022 तक अपने आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी में प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु योग्यता के अनुसार मेरिट के आधार पर होगी। खेल एवं युवा मामले मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान, एनआईएस पटियाला या इसके समकक्ष के संस्थान से डिप्लोमा होल्डर अथवा वरिष्ठ अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी को प्रशिक्षक के रूप में 25 हजार रुपये प्रति माह दी जाएगी। इसी प्रकार से एनआईएस सर्टिफिकेट कोर्स, एमपीईडी या शारीरिक शिक्षा से एमए, डीपीईडी, जूनियर अंतर्राष्टï्रीय खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, जूनियर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, ग्रामीण राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्लेयर या राष्ट्रीय महिला स्पोर्ट्स खिलाड़ी को प्रशिक्षक के रूप में 20 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। अन्य सभी नियम व शर्तों के लिए वेबसाइट पर जानकारी ली जा सकती है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट एवं कोविड-19 के दृष्टिगत वैक्सीनेशन करवाना बहुत जरूरी है : उपायुक्त
हिसार, 04 जनवरी।
उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने जिलावासियों से ओमिक्रॉन वेरिएंट एवं कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत वैक्सीनेशन करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जिले में दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे मामलों एवं सुरक्षा चक्र को मजबूती प्रदान करने के लिए वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 की वैक्सीनेशन की दोनों डोज न लगे व्यक्तियों का सरकारी कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सरकारी/गैर सरकारी सस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीन की दोनों डोज न लगवाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिक के प्रवेश पर प्रतिबंध लगवाने के लिए पुलिस विभाग को चौकसी बरतने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। उपायुक्त ने वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़े नागरिकों से वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |