स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दादा काला पीर मठ में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित

 दादा काला पीर मठ में हवन यज्ञ करवा कर मनाया वार्षिक गौरव दिवस


 नारनौंद :  तहलका न्यूज
दादा कालापीर मठ एवं सिद्ध शिरोमणि लद्दाईनाथ गद्दी कोथ कला में श्रद्धालुओं ने महंत पीर शुक्राई नाथ योगी की अध्यक्षता में राष्ट्रयज्ञ संपन्न किया। मठ की तरफ से वार्षिक गौरव दिवस के रूप में हर वर्ष बड़े स्तर पर सिद्ध जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। लेकिन अबकी बार कोरोना के कारण इसको छोटे स्तर पर मनाया गया।
गांव कोथ कलां के दादा कालापीर मठ में प्रत्येक वर्ष बड़े स्तर पर मेला लगता था और अनेक कार्यक्रम आयोजित करके जन्मोत्सव बनाया जाता था। लेकिन अबकी बार कोरोना महामारी के कारण सीमित श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मठ के महंत योगी शुक्राई नाथ ने हवन यज्ञ करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद मंच ने अपने हाथों से शुद्ध शाकाहारी केक काटकर दादा कालापीर महाराज का जन्मदिन खुशी के साथ मनाया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने आरती में भी भाग लिया और उसके बाद एक भंडारा लगाया गया मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद लिया और आसपास के क्षेत्र में भी प्रसाद बांटा गया। वही कार्यक्रम के अंत में महंत ने कोरोना महामारी के बारे में श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करें और सभी दोनों वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि इस महामारी से बचाव हो सके। भीड़भाड़ के क्षेत्र में जाने से बचें और हर समय मास्क का प्रयोग करें। वहीं उन्होंने यह भी संदेश दिया कि सभी व्यक्तियों को नशे से दूर रहना है और अन्य लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करना है। ताकि देश को एक बार फिर से सोने की चिड़िया बनाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |