स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

माढ़ा गांव में चोरी, हिसार दिल्ली मार्ग पर हादसे में पति पत्नी घायल

 माढ़ा से जेवरात चोरी


नारनौंद- तहलका न्यूज

 गांव माढ़ा से बीती रात एक घर से सोने व चाँदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माढ़ा निवासी विनोद ने पुलिस को बताया कि 31 दिसम्बर कि रात को वह नीचे के कमरे को ताला लगाकर मकान के ऊपर बने कमरे में जाकर सो गया था। जब शुबह उठकर नीचे आया तो कमरे कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। जब उसने अंदर जाकर चेक किया तो कमरे में रखे संदूक का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे सोने के दो ढोल, सोने की 3 गंठिया, एक गलसरी, एक तीली, 4 सोने की अंगूठियां, दो चांदी की तागड़ी, दो चांदी के हथफूल व तीन चुटकी चोरी हो गई है। 




कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल


बास। हिसार दिल्ली हाइवे पर एक अज्ञात कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


        कलानौर निवासी अंकित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 31 दिसंबर को अपनी बाइक पर गांव मेहन्दा से कलानौर के लिए चले थे। जैसे ही वो गांव सोरखी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण वह ओर उसकी पत्नी पुष्पा सड़क पर गिर गए और गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वहान चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |