भिवानी में लड़की से बदतमीजी कर परिवार पर हमला
Attack on family by misbehaving with girl in Bhiwani, Bhiwani news today,
हरियाणा न्यूज/ भिवानी :
जिले के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन व्यक्तियों व एक युवती पर उसकी बेटी के साथ गाली गलौच कर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हमलावरों ने उसके परिवार से भी मारपीट की। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पी.जी.आई. रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल युवक के पिता के ब्यान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हैं।
पीड़ित ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि मेरी बेटी सुबह कूड़ा डालने गई थी। इस दौरान पूजा, दीपक व विरेन्द्र ने उससे गाली गलौच कर हाथापाई की मेरी लड़की ने शोर मचाया तो उसकी मम्मी बाहर आई और उसे हमारे घर ले आई। इसके बाद मदन, दीपक व संजय तलवार व फरसे लेकर हमारे घर के सामने आ गए। मेरे लड़के घर पर नहीं थे। मैं भी बाहर था। मेरी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि उक्त आरोपी घर के बाहर खड़े हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।
मेरी पत्नी ने डायल 112 व 1091 पर फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। बाद में मैं भी सदर थाना पहुंच गया। जब हम सदर थान से घर आ रहे थे तो मेरे बेटे अरुण का फोन आया कि उक्त आरोपी व दो अन्य व्यक्ति तलवार, लोहे की रॉड आदि लेकर आ रहे है जब हम घर जा रहे थे तो आरोपियों ने हम पर भी हमला कर दिया, जिससे हमें काफी चोटें लगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks