पानीपत में दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
Head-on collision between two motorcycles in Panipat, one youth dead, three injured
हरियाणा न्यूज : हरियाणा के पानीपत जिले के पथरी गांव में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि मृतक के दो साथियों सहित दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव पाथरी निवासी संदीप ने बताया कि 14 नवंबर को उसके पास फोन पर सूचना मिली थी उसके भाई बंटी का गांव के शनि मंदिर के पास एक्सीडेंट हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई बंटी और उसके दो दोस्त जयबीर और कर्मा खून से लथपथ हालत में पड़े हुए हैं। जबकि उनकी मोटरसाइकिल के साथ एक अन्य बाइक दी वहां पर अक्षय ग्रस्त हालत में पड़ी हुई पाई गई जिसका नंबर एच आर 06बीसी 3784 है।
संदीप ने बताया कि वह तुरंत ही अपने भाई व उसके दोस्तों को उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचा तो उसके भाई बंटी को जब होश आया तो उसने बताया कि सामने से आ रही बाइक ने उनके मोटरसाइकिल में सामने से सीधी टक्कर मार दी जिसके कारण यह हादसा हुआ है और यह बात कह कर उसका भाई अचेत हो गया। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जब वह बंटी को खानपुर लेकर पहुंचे तो डॉक्टर होने से मृत घोषित कर दिया।
मतलोडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई संदीप की शिकायत पर दूसरी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित बाइक सवार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks