हिसार से लड़की जींद जिले के युवक के साथ फरार ,मामा के घर आई हुई थी युवती
Girl from Hisar absconds with youth from Jind district
हिसार की युवती को जींद जिले का युवक बहला फुसलाकर ले गया, मामा के घर आई हुई थी युवती
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
दीपावली के पर्व पर अपने मां के घर आई एक युवती को दिन जिले का एक युवक बहला खोसला कर अपने साथ ले जाने का मामला संज्ञान में आया है। युवक अपराधिक प्रवृत्ति का बताया जाता है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के नजदीक के गांव के व्यक्ति ने बताया कि दीपावली पर्व पर उसकी भांजी उसके पास आई हुई थी। तीन-चार दिन ठीक रहने के बाद जब सुबह उठे तो देखा कि उसकी भांजी अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। उन्होंने अपनी भांजी की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। जब उन्होंने अपने सत्र पर छानबीन की तो पता चला कि जींद जिले के कहसून गांव का मोहित नाम का युवक पिछले 1 साल से उसकी भांजी से फोन पर बातें करता था। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि वही उसे पहले फुला कर अपने साथ ले गया है। व्यक्ति ने बताया कि पता करने पर मालूम हुआ है कि मोहित अपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। हिसार पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks