स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Mausam update : मौसम बदलेगा करवट, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना !


तहलका न्यूज, हिसार सुनील कोहाड़


इस बार पूरी सर्दी बिना बारिश के निकल चुकी है। क्योंकि सर्दी का अंतिम महीना मार्च आधा जा चुका है। अब तक हरियाणा के अधिकतर जिलों में बारिश ना के बराबर हुई है। इसका असर किसानों के गेहूं सरसों और चने की फसल पर खास तौर पर देखा जा सकता है। अब 1 सप्ताह के अंदर मौसम फिर से करवट लेगा और 2 दिन एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।









चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के मुताबिक 1 सप्ताह तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेंगे। 18-19 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।‌ इन 2 दिनों में आसमान बकरों की गिरफ्त में रहेगा और रात्रि तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। आने वाले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। 










मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में 18-19 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है और तेज हवाएं चलने की संभावना है। रोशन को ध्यान में रखते हुए किसान अपनी फसलों की सिंचाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 16 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान थोड़ा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |