केंटर ट्रक में भिड़ंत, कैंटर चालक व उसकी मां ने ईएसआई और सिपाही की वर्दी फाड़ी !
Haryana Hisar news Collision in canter truck, canter driver and his mother tore uniforms of ESI and constable
तहलका न्यूज, हिसार / सुनील कोहाड़
हिसार जिले में पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियम समझाने के लिए जबरदस्त नाकेबंदी की हुई है। ताकि लोग ट्रैफिक नियमों को समझकर उनका पालन कर जिससे लापरवाही व अज्ञानता से आए दिन होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके। इसी बीच चेकिंग के दौरान उकलाना मंडी के सुरेवाला चौक के पास एक कैंटर चालक और उसकी मां ने ड्यूटी पर तैनात ईएसआई और सिपाही की वर्दी फाड़ कर उनके साथ बदतमीजी करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने एसआई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ESI सुखविंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वो उकलाना पुलिस थाने में तैनात है और उसकी ड्यूटी बतौर इंचार्ज सब्जी मंडी पुलिस चौकी में है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर सीलिंग प्लान के तहत सुरेवाला चौक पर पुलिस नाका लगाकर वो अपनी टीम के साथ चैकिंग कर रहे थे। सुखविंदर ने बताया कि पुलिस नाके से कुछ दूरी पर बरवाला की तरफ एक केंटर और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही वो कांस्टेबल कुलदीप को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जब उन्होंने इस हादसे के बारे में पूछताछ की तो इस दौरान केंटर चालक ने बताया कि केंटर के आगे ट्रक चल रहा था और अचानक ट्रक चालक द्वारा ब्रैक लगाने से केंटर ट्रक के पीछे भीड़ गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क से क्षतिग्रस्त केंटर को हटवाया और वापस आ गए।
ESI सुखविंद्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि समय के बाद दौलतपुर निवासी कैंटर चालक मंगल अपनी मां बीरमती को लेकर उनके पास पुलिस नाके पर पहुंचा। उन्होंने आते ही यह कहते हुए करना शुरू कर दिया कि तुम लोगों ने ट्रक चालक को वहां से भगा दिया। जबकि उनके जाने से पहले ही ट्रक चालक वहां से जा चुका था। इस दौरान को समझाने का प्रयास किया तो वो दोनों हाथापाई पर उतर आए और उनकी वर्दी फाड़ दी।
उकलाना पुलिस ने चालक मंगल व उसकी माता बीरमती के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व वर्दी फाड़ने के आरोप में धारा 186, 353, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks