रोहतक : युवक की मौत किस ट्रैक्टर से हुई, सवाल बरकरार, एसआईटी ने शुरू की जांच !
पीड़ित परिवार के ब्यान पर गांव के पूर्व सरपंच के भाई पर है मामला दर्ज !
रोहतक : तहलका न्यूज
घरौंठी गांव के पास ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि उसके साथ बैठा चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आपसी रंजिश के कारण इस हादसे को अंजाम दिया गया है और मामले को दबाने के लिए पुलिस थाने में असली ट्रैक्टर की जगह दूसरे दो ट्रैक्टर खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर परिजन रोहतक जींद रोड़ पर जाम भी लगा चुके हैं।
घरौंठी गांव के अक्षय की मौत वाक्य में सड़क हादसे में हुई है या फिर जानबूझकर बाइक में ट्रैक्टर से टक्कर मारी गई है पुलिस पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट परिजनों ने जब जाम लगाया तो इसकी जांच एक डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी द्वारा करने का आश्वासन दिया। गठित एसआईटी रविवार को करने पहुंची लेकिन सवाल जहां था वहीं का वहीं खड़ा है। अभी तक क्योंकि एक्सीडेंट करने के मामले में थाने में दो ट्रैक्टर खड़े किए हुए हैं। जबकि पीड़ित पक्ष का कहना है कि ट्रैक्टर से एक्सीडेंट किया गया था। वह टैक्टर अब तक पुलिस ने बरामद ही नहीं किया है । ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि घरौंठी निवासी अंकित ने बताया था कि वीरवार की दोपहर को उसके बड़े भाई अक्षय अपने चचेरे भाई शमशेर के साथ बाइक पर सवार होकर रोहतक में ड्राइवर लाइसेंस की फाइल तैयार करवाने के लिए जा रहे थे कि कि जैसे ही वह गांव के बस स्टैंड से कुछ दूरी पर निकले तो गांव के पूर्व सरपंच समुंदर सिंह का भाई सतीश ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। आरोप है कि उन दोनों के बीच पुरानी रंजिश है और इसका फायदा उठाते हुए सतीश ने उनकी बाइक में ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। जिसके कारण अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए स्थान में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित पक्ष का कहना है घटना को अंजाम देकर सतीश ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सतीश के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपित सतीश की गिरफ्तारी नहीं होने से गुस्साए मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को रोहतक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था और शनिवार को जींद रोहतक रोड़ पर शव रखकर करीब 7 घंटे जाम लगा दिया था। एसपी ने इस मामले में दखल देते हुए इसकी जांच किया था। एसपी के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शांत हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks