जींद जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड में खुल सकते हैं और अनसुलझी गुत्थी !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद जिले की उचाना पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के 3 सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹31000 सहित चोरी की दो मुख्य कितने बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है पकड़े गए आरोपितों पर उचाना नरवाना थानों में अनेक मामले दर्ज हैं।
उचाना क्षेत्र के गांव खेड़ी मसानिया निवासी दयानंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 नवंबर की रात को वह अपने खेत में सोया हुआ था कि इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उसके खेत से धान की फसल उठाकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करें जब शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूचना के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने क्षेत्र में चोरी के 6 वारदातें कबूल कर ली।
गिरफ्तार किए गए आरोपित सुमित ने बताया कि उसने 2 महीने पहले अपने दोस्त सुखदेव उर्फ शिवजी, अजय व साहिल के साथ मिलकर कुंभा खेड़ा गांव के छातर रोड़ पर स्थित खेत में बने कमरे से इंवर्टर, बेटरी व अन्य सामान चोरी किया था। इसके अलावा गांव घसो के आंगनबाड़ी केंद्र से गेहूं व चावल के कट्टे, नरवाना मंडी के पीछे वाली गली से बाइक चुराई थी। करीब एक महीने पहले उचाना कलां निवासी अजय और सूरज के साथ मिलकर खेड़ी मसानिया के खेतों से धान, उचाना के जलघर से दो मोटरों का सामान व लोहे की प्लेट चोरी किए थे।
गिरफ्तार किए आरोपितों की पहचान उचाना कलां निवासी सुमित और साहिल तथा बड़ौदा निवासी अजय के रूप में हुई हैै। पुलिस ने तीनों अदालत में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
इनके खिलाफ दर्ज हैं ये मामले
आरोपितों के खिलाफ चोरी के छह मामले उचाना और नरवाना थाने में दर्ज हैं। 28 नवंबर को उचाना, 12 अक्तूबर को उचाना, 28 सितंबर को उचाना थाना, 10 नवंबर को उचाना, 15 अक्तूबर को उचाना थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इसी प्रकार 8 नवंबर को उचाना और 23 नवंबर को नरवाना के शहर थाने में आरोपी पर चोरी का मामला दर्ज हुआ था।
पुलिस ने चोरी के तीनों आरोपियों से 31 हजार रुपये और दो बाइक बरामद की है। तीनों चार दिन के रिमांड पर लिया है।-आत्माराम, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks