स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में सहकारिता मंत्री ने किया गुरु रविदास कन्या छात्रावास का शिलान्यास, स्वैच्छिक कोष से 41 लाख रुपये देने की घोषणा, सेक्टर 33 में बनेगा आधुनिक छात्रावास!

 सहकारिता मंत्री ने गुरु रविदास कन्या छात्रावास का किया शिलान्यास




हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि राज्य सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रही है।









वे रविवार को सेक्टर-33 स्थित गुरु रविदास कन्या छात्रावास का शिलान्यास करने के उपरांत संत शिरोमणि गुरू रविदास छात्रावास में आयोजित समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। सेक्टर-33 में प्रदेश के पहले कन्या छात्रावास में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिले भवन का निर्माण करवाया जाएगा। छात्रावास में 30 कमरे, डायनिंग हॉल, पुस्तकालय, काउंसलिंग हॉल सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।














 राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 1 लाख 80 हजार रुपये तक की आय वाले चिन्हित व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खंड स्तर पर मेले आयोजित किए गए हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-चिरायु हरियाणा के तहत पात्र व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। योजना के तहत पहले 15 लाख व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान की जा रही थी, जिनकों बढ़ाकर अब 28 लाख कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ बी आर अंबेडकर आवास योजना, अंतरजातीय विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं में अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार द्वारा नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है तथा जिस परिवार में कोई रोजगार नहीं है, उन्हें अतिरिक्त अंक दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वयं का रोजगार स्थापित करने वाले युवाओं को उधार शर्तों पर विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
















सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सरकार द्वारा योजनाबद्ध ढंग से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। संत शिरोमणि गुरु रविदास, संत कबीर साहेब, भगवान वाल्मीकि जैसे अनेक महापुरूषों की वाणी को आगे बढ़ाने के लिए तथा बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने गुरु रविदास कन्या छात्रावास के निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 41 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने समारोह में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, छात्रावास के विद्यार्थियों तथा प्रशिक्षणाधीन आईपीएस अधिकारी अभिनव भोला को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाबीर प्रसाद महीपाल ने सहकारिता मंत्री का स्वागत किया और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

















इस अवसर पर संस्था के प्रधान एसपी चाहलिया, भाजपा के जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी, अभय राम अहलान, ओपी मेहरा, एसई डॉ जसवंत सिंह, एक्सईएन भीमसेन रंगा, संत कबीर छात्रावास के प्रधान रोशन लाल (सेवानिवृत एचसीएस), जोगीराम खुंडिया, रत्न बड़गुज्जर, सुंदर सिंह नागर, काना राम चेलवाल, रघुबीर सुंडा, कर्मबीर रंगा, सुशील महीपाल, प्रो. मनोज मैडल, प्रो. पूजा आलयान, प्रो. बलवान, रमेश जनागल, फकीरचंद सेलवाल, रविंद्र चौपड़ा, दिनेश शास्त्री, ओपी सांगवान, राजकुमार सारस्वत, देशराज कंबोज, प्रदीप सरोहा, विकास एवं पंचायत विभाग से सेवानिवृत अधीक्षक कृष्ण कुमार सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |