स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Panchayat election : चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही गर्माने लगी गांव की सियासत , जिला परिषद के लिए 30 अक्टूबर को मतदान !





 हरियाणा में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। ये चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। कई मायनों में यह चुनाव बेहद अहम हैं तो वहीं पिछले चुनाव से अलग भी हैं। राजनीतिक दलों के लिए यह परीक्षा की घड़ी हैं तो वहीं भाजपा- जजपा गठबंधन के सामने अपने आपको साबित करने का मौका भी है। 








जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य के 30 अक्तूबर और सरपंच-पंच पद के लिए दो नवंबर को वोट पड़ेंगे। सरपंच-पंच के नतीजे मतदान के दिन ही आ जाएंगे, जिला परिषद और पंचायत समिति का चुनाव परिणाम दोनों चरण पूरा होने पर एक साथ घोषित होगा। 12 जिलों में दूसरे चरण में चुनाव होंगे, उनकी घोषणा पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी। पहले चरण में 10 जिलों भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, यमुनानगर और पानीपत में पंचायत चुनाव होंगे।







हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव में बीसी-ए को 8 फीसदी और महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण प्रावधान किया था। इसे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। इसी वजह से चुनाव नहीं हो सके थे। सुनवाई जारी है। हाईकोर्ट ने सरकार को स्पष्ट किया है कि वह चुनाव नए प्रावधान से करा सकती है, पर इसके नतीजे अदालत के आखिरी फैसले पर निर्भर रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |