स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नेशनल गेम्स में छाए मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एकेडमी के पहलवान !

 

विजेता पहलवानों के साथ कुश्ती एकेडमी के संचालक अजय ढांडा।

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


गुजरात के अहमदाबाद शहर में नेशनल गेम्स में हरियाणा के पहलवानों ने अपना दबदबा जमाते हुए मेडल जीतने का काम किया। जिसमें मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। एकेडमी में पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।














एकेडमी के संचालक अजय ढांडा में जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात में आयोजित नेशनल खेलों में एकेडमी के तीन पहलवानों ने मेडल जीतने का काम किया है। 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में दीपक ने पंजाब के साहिल को हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रवीण ने फ्री स्टाइल में गुजरात के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीतने का काम किया। वहीं 65 किलोग्राम में अनुज ने एसएससीबी फौज के पहलवान श्रवण को हराकर गोल्ड मेडल जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल था और खिलाड़ियों का एकेडमी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गोल्ड मेडल विजेता पहलवान दीपक ने बताया कि एकेडमी में दिन रात की मेहनत और कोच के परिश्रम के बाद यह सफलता मिली है। यह सिलसिला आगे भी जारी रखा जाएगा और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करुंगा। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन सीनियर वल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जो की स्पेन में होगी। जिसमें एकेडमी के पहलवान 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में अनुज,79 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में चंद्रमोहन, 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में प्रवीण देश के लिए खेलकर गोल्ड मेडल जीतने का काम करेंगे।




#Latest_Game_News-India, #Latest_Game-News_Haryana, #Latest_game_news_hisar, #Latest_news_hisar_Today_live,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |