स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर उपचुनाव में आप के बाद भाजपा ने उतारा उम्मीदवार, कांग्रेस व इनेलो का इंतजार !

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को उतारा चुनाव दंगल में !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

भाजपा आदमपुर उपचुनाव में पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई को प्रत्याशी बनाना चाहती थी लेकिन कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य को टिकट दिलाने में कामयाब रहे । भव्य बिश्नोई का यह पहला विधानसभा चुनाव है। इससे पहले भव्य बिश्नोई ने 2019 में हिसार लोकसभा से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और तीसरे स्थान पर रहे थे। उनको इतने कम वोट मिले थे कि वे अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। बता दें कि आदमपुर में 3 नवंबर को उप चुनाव होना है और 6 नवंबर को मतगणना होनी है । नामांकन भरने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है , जबकि नामांकन की जांच 15 अक्टूबर को होगी । उम्मीदवारों द्वारा 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं । आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया था , जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी । 2019 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस की टिकट पर भाजपा की प्रत्याशी रही सोनाली फौगाट को हराया था।








 गौरतलब है कि शुक्रवार को ही आम आदमी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव में सतेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस और इनेलो भाजपा प्रत्याशी के घोषित होने का इंतजार कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी उप चुनाव में उम्मीदवार के लिए सतेंद्र सिंह के नाम की घोषणा कर चुकी है । मूल रूप से गांव न्योली खुर्द से संबंध रखने वाले सतेंद्र सिंह 2014 में आदमपुर से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं । वर्ष 2014 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के कुछ समय बाद सत्येंद्र सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी । सतेंद्र सिंह भाजपा में कई पदों पर आसीन रहे हैं । गत 7 सितंबर को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हिसार आगमन के दौरान सतेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |