स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

माढ़ा माजरा प्याऊ के बीच बड़ी वारदात : बदमाशों ने गाड़ी चालक से की लूट !

मुर्गो की गाड़ी के चालक से बदमाश हजारों रुपए लूटकर हुए मौके से फरार !

नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद हांसी सड़क मार्ग पर गांव माढा व माजरा के बीच मुर्गों से भरी कैंटर के आगे स्कारपियो गाड़ी खड़ी करके अज्ञात बदमाश  द्वारा 15 हजार रूपए लूटने का मामला प्रकाश में आया है। 














कैंटर चालक बलजीत निवासी राजनगर ने 122 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बताया कि वो आज मुर्गों की गाड़ी सिकंदरपुर भिवानी से सींक हॉट सफीदों के पास लेकर जा रहा था कि गांव माढा व माजरा के बीच काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जिसमें पांच, छः व्यक्ति सवार थे जो हांसी की तरफ जा रहे थे। उन्होंने गाड़ी रोककर मेरी गाड़ी के सामने खड़ी कर दी जैसे ही मैंने अपनी गाड़ी रुकी तो सभी ने गाड़ी में से उतर कर मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और  15 हजार रुपए छीन कर हांसी की तरफ भाग गए। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी करके बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो  वहां पर मुर्गों की गाड़ी का चालक बलजीत अपनी गाड़ी सहित वहां से गायब मिला। पुलिस ने चालक बलजीत से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि उसको मुर्गे जल्दी पहुंचाने थे इस वजह से वह चला गया।









 नारनौंद थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि कैंटर चालक द्वारा 112 नंबर पर फोन किया गया था। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की गई थी लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। जैसे ही गाड़ी चालक द्वारा लिखित में शिकायत दी जाएगी उस पर तुरंत प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |