स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले आप को आदमपुर में लगा भारी झटका !

 

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

आदमपुर उपचुनाव में आम आदमी को टिकट देने के विरोध में पार्टी के हलका अध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने आदमपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने पदों से इस्तीफे दे दिए और पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी आलाकमान पर टिकट बेचने का आरोप लगाया हैं। पार्टी के अलका अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा प्रवक्ता अमनदीप टांडी ने कहा कि पार्टी ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दी है जो लगातार पार्टियां बदल रहा है जिस भी  पार्टी में उसे टिकट नहीं मिलती वह अपने उम्मीदवार का विरोध करता है। 









दोनों ही नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप उम्मीदवार सतेंद्र सिंह एक बहुत बड़ा सेटिंग बाज है और उसने पार्टी के बड़े नेताओं से सेटिंग करके टिकट हासिल की है। जिससे आम आदमी आहत है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर पार्टी किसी आम व्यक्ति को टिकट देती तो निश्चित तौर पर विजय हासिल होती लेकिन ऐसा ना करके पार्टी ने आम कार्यकर्ता के साथ धोखा किया है जिसका खामियाजा उनको उपचुनाव में चुकाना पड़ेगा। फिलहाल किसी भी पदाधिकारी ने किसी भी अन्य पार्टी में शामिल होने की घोषणा नहीं की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |