स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

विनोद काणा वह सज्जन उर्फ काला गैंग का गुर्गा चढ़ा स्पेशल स्टाफ के हत्थे !

हत्या प्रयास मामले में 25 हजार रूपए का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार !

गिरफ्तार आरोपित:- बलजीत वासी बधावड़


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बधावड़ निवासी रामअवतार पर जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में 25000 रुपए के इनामी वांछित और मामले के 13 वे मुख्य आरोपी बधावड़ निवासी बलजीत को थाना बरवाला में IPC की धारा 307/120B/34 व आर्म्स एक्ट के तहत अंकित अभियोग शंख्या 899 दिनांक 06.11.2021 में गिरफ्तार किया गया है। 








पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना बरवाला में गांव बधावड़ निवासी रामवतार ने शिकायत दी थी कि 05.11.2021 को गांव गुराना में मोटरसाइकिल सवार 4 लड़के उसने पास आए और पेट्रोल पंप पूछने के बहाने उन लडको में से एक लड़के ने उस पर जान से मारने की नियत से फायर किया व जाते समय उसे जान से मारने की धमकी दे कहा कि बधावड़ निवासी बलजीत के साथ अगर विवाद खत्म नहीं किया तो तेरे परिवार को जान से मार देगे। दी गई शिकायत पर उपरोक्त मामला दर्ज किया गया था। 









पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता ने बताया कि बधावड़ निवासी रामवतार शर्मा और बलजीत का जमीन को लेकर विवाद था। आरोपी बलजीत बरवाला में आढत व प्रोपर्टी डीलर का काम करता है। इसके साथ बधावङ निवासी सुरेन्द्र, सन्दीप उर्फ रंगी, नरेन्द्र उर्फ बच्ची व मनीष भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है। उपरोक्त सभी ने मिलकर बरवाला में सवा चार एकड जमीन खरीदी थी और इस जमीन मे बधावड निवास रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा भी हिस्सेदार थे। इस जमीन के रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा ने अपने-2 हिस्से के पैसे दे दिये और बाकी ने अपने हिस्से के पैसे नही दिए। आरोपी बलजीत और उसके साथी नरेन्द्र उर्फ बच्ची, मनीष, सुरेन्द्र व संदीप उर्फ रंगी लालच में आ गये और इन्होंने मिलकर योजना बनाई के ये उस जमीन के पैसे नही देगे और जबरन जमीन पर कब्जा पर रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा को वहा से भगा देंगें। उपरोक्त आरोपियों ने योजनानुसार रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा को बरवाला बुलाया और जमीन पर अपना हक जमा उन्हे जमीन छोड़कर जाने को कहा। इसके बाद आरोपितों और रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा की एक बार फिर से बरवाला में मीटिंग हुई, जिसमे रामावतार व सोनू ने एक अन्य व्यक्ति थुराना निवासी अजीत को बुला रखा था। इस मिटिंग में आपस में काफी कहा सुनी हुई और मीटिंग बिना किसी निर्णय के बीच में छोड़कर सभी चले गए। जमीन को हथियाने के लिए अक्तूबर 2021 में उपरोक्त आरोपितों ने रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा की किसी अन्य व्यक्ति से हत्या करवाने के बारे में योजना बनाई। 









   आरोपितों को इस बात का ज्ञान था कि थुराना निवासी विनोद उर्फ काणा उर्फ पानू की थुराना निवासी अजीत से पुरानी दुश्मनी है। आरोपित बलजीत ने अपने साथियों सहित विनोद उर्फ काणा उर्फ पानू की मदद से थुराना निवास अजीत रास्ते से हटाने की योजना बनाई।  08.10.2021 को बलजीत अपने एक साथी नरेंद्र उर्फ बच्ची के साथ विनोद उर्फ काणा उर्फ पानू की मां के साथ उससे मुलाकात करने करनाल जेल गए।  जेल मे मुलाकात के दौरान विनोद उर्फ काणा उर्फ पानू ने आरोपित बलजीत की बात विराट नगर हिसार निवासी रोहित उर्फ पटवारी के जरिए बीकानेर जेल में बंद सज्जन उर्फ काला से करने को कहा। अक्टूबर 2021 में बलजीत और उसके साथियों ने आपसी सहमति से 30 लाख रुपए में सज्जन उर्फ काला को रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। सज्जन उर्फ काला ने रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा की हत्या करने के लिए रोहित उर्फ पटवारी व प्रदीप पूनियां को बलजीत की मदद के लिए कहा।  सज्जन उर्फ काला ने आरोपी बलजीत के पास मुकेश उर्फ मोनू, कुलदीप उर्फ बुधिया व सागर को भेजा और कहा कि रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा की रैकी कर मुकेश उर्फ मोनू, कुलदीप उर्फ बुधिया व सागर को बतला देना। आरोपी बलजीत ने अपने साथियों सहित मिलकर रामअवतार शर्मा व सोनू शर्मा की रेकी कर उसके पते ठिकाने मुकेश उर्फ मोनू, कुलदीप उर्फ बुधिया व सागर को दिखा दिये।  05.11.2021 को बलजीत व उसके साथियों ने  रामवतार शर्मा और सोनू की  योजनानुसार हत्या करने के लिये  उनकी रैकी की। बलजीत के बतायेनुसार मुकेश उर्फ मोनू, कुलदीप उर्फ बुधिया, सागर व सन्दीप उर्फ रंगी मोटरसाइकिल पर सवार हो पैट्रोल पम्प पूछने के बहाने राम अवतार शर्मा का ट्रैक्टर रूकवाया और उस पर फायर कर वहा से भाग गए थे।








मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपी :- पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जो निम्न है :-


1. मुकेश उर्फ मोनू

2. कुलदीप उर्फ बुधिया

3. सागर

4. प्रदीप पूनिया

5. रोहित उर्फ पटवारी

6. कुलदीप

7. सुरेंदर  

8.सज्जन उर्फ काला

9. संदीप उर्फ रंगी

10. नरेंद्र उर्फ बच्ची

11. सुनील उर्फ काला

12. विनोद उर्फ काना

13. बलजीत 

       



आरोपित बलजीत ग्रेजुएट है और पहले भी अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। आरोपित 03.11.2021 को आजाद नगर हिसार स्थित मॉडर्न मेगा स्टोर के सामने सेक्टर 16/17 हिसार निवासी सुजिंदर सिंह पर जान से मारने की नियत से को गई गोलीबारी की शाजिस में शामिल था और आरोपित पर थाना बरवाला में लड़ाई झगडे के आरोप में एक मामला दर्ज है। आरोपित विनोद काणा पानू गैंग और सज्जन उर्फ काला के संपर्क में रहा हैं। 


 गिरफ्तार करने वाली टीम:- 

1. उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह

2.एएसआई धर्मवीर सिंह

3. एचसी सुशील

4.ESI भूप

5.EHC सुभाष

6.सिपाही अनिल 





 











कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |