कालेज की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर !
बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की जहर निगलने से मौत !
जींद : तहलका न्यूज
सफीदों हल्के के गांव रजाना कलां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उपचार के लिए उसे जींद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है ।
गांव रजाना कलां निवासी 21 वर्षीय प्रीति बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी । बीती रात संदिग्ध हालात परिस्थितियों में प्रीति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया । परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब प्रीति की हालात बिगड़ गई तो परिजनों के पूछने पर प्रीति ने जहरीला पदार्थ निगलने की बात परिजनों को बताई । जिस पर परिजनों द्वारा उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । प्रीति ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला , इसके पीछे क्या कारण रहे , यह परिजनों की समझ से परे है । परिजनों का कहना था कि शाम को सबकुछ ठीक ठाक था । प्रीति का स्वभाव में भी कोई परिवर्तन नहीं था और उन्हें परेशान भी नहीं दिखाई दे रही थी । न ही प्रीति ने यह बताया कि उसने यह कदम क्यों उठाया । पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है ।
पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं किया है । इत्तफाकिया कार्रवाई कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks