स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद : चारपाई पर चढ़ सांप ने बालिका को काटा, मौत !


 जींद : तहलका न्यूज


जींद जिले के सफीदों रोड़ स्थित पिल्लू खेड़ा मंडी क्षेत्र के गांव ढाठरथ में बीती रात चारपाई पर सोई बालिका को सांप ने काट लिया । जिसकी उपचार के दौरान शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई । परिजनों ने सांप को भी मार डाला । पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है ।





 पिल्लू खेड़ा मंडी के गांव ढाठरथ निवासी अजीत की बेटी मानसी अपने घर पर सोई हुई थी । रात को सांप मानसी की चारपाई पर चढ़ गया। सांप मानसी के गले से लिपट गया और उसे काट लिया । सांप के काटे जाने का दर्द हुआ तो वो जोर से चिल्लााई । जिस पर परिजनों ने देखा तो सांप मानसी की गर्दन से लिपटा हुआ था । परिजनों ने कपडा डाल कर सांप को गले से हटाया और उसे मार डाला । परिजनों द्वारा मानसी को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतका के पिता अजीत ने बताया कि बेटी के चिल्लाने पर उनकी नजर चारपाई पर सोई मानसी की तरफ पड़ा तो उसके गले में सांप लिपटा हुआ मिला और कान के साथ उसे सांप द्वारा काटा हुए के निशान मिले थे ।  मौके पर मौजूद लोगों ने सांप को भी मार दिया । पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतक बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |