हांसी : फरियादी को थाने में पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी में नहर कोठी के पास एक युवक अपनी बहन को लेकर स्कूटी पर कहीं जा रहा था कि कुछ युवकों ने उन पर लाठी डंडों से हमला करने की कोशिश की गई और केस वापिस लेने की धमकी दी। पीडि़त ने तुरंत ही डायल 112 को सूचित किया तो टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सिटी थाने ले गई। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने की बजाय उसी को थप्पड़ जड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बोघा कॉलोनी नहर कोठी के पास प्रियांशु अपनी बहन के साथ कहीं पर जा रहा था कि कुछ युवकों ने लाठी डंडों से हमला करने की कौशिश की और धमकी दी कि अगर उसके भाई साहिल के द्वारा दर्ज करवाया गया केस वापिस नहीं लिया तो उसका खामियाजना भुगतने के लिए वो तैयार रहें। ये मामला सितंबर माह के केस से जुड़ा हुआ है। जिसमें प्रियांशु के भाई साहिल पर हमला हुआ था, जिसमें उसकी टांग टूट गई थी और पुलिस ने साहिल के ब्यान पर मामला दर्ज किया था। इसी को लेकर प्रियांशु व उसके परिजनों का आरोप है कि उन्हीं ने उस पर हमले की कोशिश की तो उन्होंने तुरंत ही डायल 112 टीम को सूचित किया ओर टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों को सिटी थाने ले गई। लेकिन वहां पर उसका पक्ष सुनने की बजाय एक पुलिसकर्मी ने प्रियांशु को थप्पड़ जड़ दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस संबंध में हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज किया हुआ है। उसी को लेकर थाना प्रभारी के पास एक महिला अपने बेटे के साथ पहुंची थी। थाना प्रभारी ने उनकी पीड़ा को सुना और कहा था कि पांच चार दिन में आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। पीडि़त पक्ष के युवक को किसी ने कोई थप्पड़ नहीं मारा गया है। अगर फिर भी कोई ऐसी घटना हुई है तो उसकी जांच की जाएगी और दौषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks