स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चाचा भतीजे से 19 करोड़ की धान खरीदकर करनाल के राइस मिल मालिक ने किया मना, तीन के खिलाफ मामला दर्ज !

 धान ख्ररीद कर 19 करोड़ रूपए की अदायगी ना करने पर राइस मिल मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज 



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


बरवाला अनाज मंडी में दो आढ़तियों से करोड़ों रूपए की धान खरीदकर करनाल के राइस मिल मालिकों द्वारा रूपए का भुगतान ना किए जाने पर बरवाला पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 




बरवाला पुलिस को दी शिकायत में बरवाला अनाज मंडी की दुकान नंबर 219 के मालिक हनुमान ने बताया कि वो पिछले काफी सालों से अनाज मंडी बरवाला में कमीशन एजेन्ट के तौर पर काम कर रहा है। सन 2015 में उसकी पहचान करनाल के ताराचंद मिल मालिकों से जान पहचान हो गई और वो उसकी व उसके भतीजे की दुकान से धान की फसल खरीदकर लेकर जाते रहे। शुरूआत में उन्होंने पैसों का भुगतान समय पर किया, लेकिन कुछ पेंमेंट रह जाती थी। अब हिसाब करने में आनाकानी करने लगे। जब उसने अपने स्तर पर 31 मार्च 2022 तक का हिसाब जोड़ा तो उनकी तरफ उसका बकाया 17 करोड़ 60 लाखए 35 हजार 682 रूपए से अधिक निकली। वहीं उसके भतीजे की फर्म सज्जन कुमार से भी ताराचंद मिल मालिकों ने करीबन दो करोड़ रूपए की धान खरीदी थी। जिसका आज तक भुगतान नहीं किया गया। 




कई बार हुई पंचायत, अब मना कर गए पैसे देने से 

लेनदारी को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई तो वो पंचायत में कुछ समय में पैसे देने की बात कहकर टाल मटौल करते रहते। लेकिन अब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और उन दोनों चाचा भतीजा को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप हनुमान ने पुलिस को दी शिकायत में लगाया है। पुलिस ने हनुमान की शिकायत पर ताराचंद राइस मिल के एमडी अनिल सिंगला, हितेश सिंगला और सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |