हिसार में पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम में टूटी कुर्सियां, VIP गैलरी में फेंकी बोतलें !
हिसार फ्लेमिंगों में पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम में हंगामा, शरारतीतत्व वीआईपी गैलरी में घूसे, बीच में रोकना पड़ा कार्यक्रम
हिसार उत्सव में पंजाबी सिंगर काका के कार्यक्रम में हुड़दंग, मची अफरा तफरी
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार के कैंप चौंक स्थित फलेमिंगों में हरियाणा टूरिज्म विभाग द्वारा तीन दिवसीय हिसार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर काका अपनी प्रस्तुति दे रहे थे तो हुड़दंगियों ने जमकर बवाल काटा। जिसके कारण कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इस दौरान मची अफरा तफरी में महिलाएं फं स गई और बड़ी मुश्कील से बाहर निकल पाई।
हरियाणा टूरिज्म विभाग द्वारा हिसार उत्सव का आयोजन फ्लेमिंगों में किया जा रहा है। जिसमें हरियाणवीं संस्कृति से प्रदेशवासियों को रू ब रू करवाया जा रहा है। सोमवार को हिसार उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए पंजाबी सिंगर काका को बुलाया गया था। जैसे ही काका ने अपना कार्यक्रम शुरू किया तो शरारतीतत्वों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया और वीआईपी गैलरी में पानी की बोतलें फंकते हुए गैलरी में घूस गए। जिसके कारण वहां पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान महिलाओं ने अपने आपको काफी असहाय महसूस किया।
पुलिस कर्मियों की संख्या कम होने और भीड़ ज्यादा होने के कारण कार्यक्रम में हुड़दंगी अपने मंशूबों में कामयाब हो गए। अगर पुलिस के जवान उचित संख्या में होते तो वहां पर पंजाबी सिंगर काका का कार्यक्रम निर्धारित समय से पहले नहीं रोकना पड़ता और ना ही वहां माहौल बिगड़ता।
- Hindi News
- Haryana
- Hisar ,
- Hisar Utsav; Punjab Singer Kaka Performance


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks