स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने कसी कमर, कांग्रेस के ये नेता होंगे स्टार प्रचारक !

 उम्मीदवार की घोषणा होते ही पूरे लाव-लश्कर के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस – उदयभान


स्टार प्रचारकों की लिस्ट हुई तैयार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, विधायक दल के नेता चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अतिरिक्त कुमारी शैलजा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी सहित चारों कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे स्टार प्रचारक 


चंडीगढ़, 10 अक्टूबर।

             आदमपुर उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद चुनाव अभियान का खाका तैयार किया। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बताया कि उम्मीदवार की घोषणा होते ही आदमपुर उपचुनाव में कांग्रेस पूरे लाव-लश्कर के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके लिये सारे चुनाव क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर सभी 30 विधायकों, 48 पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और गांव के अलावा बूथ लेवल पर भी उनकी ड्यूटी लगाई गयी है। उन्होंने बताया कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी तैयार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के अतिरिक्त विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी सहित चारों कार्यकारी अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण स्टार प्रचारक बनाये गये हैं। 










उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी पूरी तैयारी कर रही है और आदमपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के नाम का एलान होते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूरे जोश और तैयारी के साथ मैदान में उतर जायेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि आदमपुर शुरू से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है। बरोदा की तरह इस उप-चुनाव में भी बड़े बहुमत से कांग्रेस की जीत तय है। क्योंकि बीजेपी-जेजेपी के पास आदमपुर ही नहीं, पूरे हरियाणा में गिनाने के लिए ऐसी कोई उपलब्धि नहीं जिसके आधार पर वो जनता का विश्वास मत हासिल कर सके। मौजूदा सरकार की नीतियों व कार्यप्रणाली से प्रदेश का हर वर्ग दुःखी है। भाजपा-जजपा राज में बेतहाशा महंगाई, रिकार्ड बेरोजगारी, आकंठ भ्रष्टाचार, बेकाबू अपराध ने प्रदेश को दशकों पीछे की ओर ढकेलने का काम किया है। जनता बीजेपी-जेजेपी को वोट की चोट से सबक सिखाने के लिए उपचुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। 

*

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |