स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्या आदमपुर उपचुनाव से पहले राम रहीम की दिपावली जेल से बाहर मनेगी !

राम रहीम के परिवार ने लगाई पैरोल अर्जी, जेल मंत्री ने की पुष्टि !


सिरसा / तहलका न्यूज

डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda Sirsa)  (Dera Chief  Sant  Gurmeet Ram Rahim Singh Insan ) प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह साध्वी यौण शौषण मामले व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति व डेरा प्रबंधक की हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पंजाब व यूपी के चुनाव के समय राम रहीम को जेल से पैरोल पर रिहा करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव में भी राम रहीम जेल से बाहर आएगा। ताकि इसका फायदा भाजपा को मिल सके। क्योंकि हिसार जिले के आदमपुर हल्के में डेरा समर्थकों की संख्या काफी ज्यादा है और डेरा समर्थक वोटरों को लुभाने के लिए राम रहीम को पैरोल पर रिहा किया जा सकता है। 




डेरा प्रमुख राम रहीम की इस बार की दिपावली जेल से बाहर मना सकता है। इसके साथ साथ डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक साईं शाह मस्ताना महाराज का अवतार दिवस हर वर्ष कार्तिक माह की पुर्णिमा को डेरे में बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। इसके लिए डेरा प्रमुख राम रहीम के परिवार ने पैरोल के लिए जेल प्रशासन को अर्जी दी है। अगर आदमपुर उपचुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल मिलती है तो इसका फायदा भाजपा को कितना फायदा मिलेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। क्योंकि पंजाब, यूपी सहित अन्य राज्यों में हुए चुनाव के समय भी राम रहीम पैरोल पर गुरूग्राम के आश्रम में रहा था और पंजाब में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया था। 




इस संबंध में जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि राम रहीम के परिवार ने पैरोल के लिए जेल प्रशासन को अर्जी दी है। जेल नियमों के तहत ही कार्यवाही की जा रही है। इसके  लिए कमिश्रर को भेजी गई है। 




नियम अनुसार डेरामुखी को एक वर्ष में करीब 90 दिन की छुट्टी मिल सकती है। इसमें 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल शामिल है।  इस वर्ष फरवरी में डेरामुखी 21 दिन की फरलो ले चुका है। इसके बाद डेरामुखी ने जून माह में एक महीने की पैरोल ले चुका है। इस प्रकार से अभी भी दिसंबर से पहले डेरामुखी करीब 40 दिन की पैरोल ले सकता है।






     
  • # Sirsa Dera Chief
  •  
  • # Sirsa News
  •  
  • # Gurmeet Ram Rahim
  •  
  • # Ram Rahim
  •  
  • # Dera Chief Ram Rahim
  •  
  • # Hisar News
  •  
  • # Honeypreet
  •  
  • # सिरसा डेरा प्रमुख
  •  
  • # सिरसा न्‍यूज
  •  
  • # गुरमीत राम रहीम
  •  
  • # राम रहीम
  •  
  • # डेरा प्रमुख राम रहीम
  •  
  • # हिसार न्‍यूज
  •  
  • # Haryana news  


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |