स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Weather Forecast Update : हरियाणा में मौसम विभाग का अलर्ट !

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सरकुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं के आने के प्रभाव से हरियाणा राज्य में पिछले तीन दिनों में 21 सितम्बर से 23 सितम्बर के दौरान राज्य के  ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 30 जून के प्रवेश से लेकर आज 23 सितम्बर  के दौरान हरियाणा राज्य में 381.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (423.2 मिलीमीटर) से 10% कम दर्ज हुई है। हरियाणा के 10 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 12 जिलों में अब तक  सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। सब से कम बारिश वाले जिले अम्बाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों में दर्ज की गई है।












मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से राज्य में अगले दो दिनों में 25 सितम्बर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी जिलों  (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु दक्षिण व पश्चिमी जिलों में दक्षिण क्षेत्र के जिलों  (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी) में कहीं कहीं बुंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है। 26 सितम्बर से 28 सितंबर तक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।






#Weather Forecast,  #cyclonic circulation, #Weather in Haryana , #cyclonic circulation over Punjab, #Punjab

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |