राखी गढ़ी के तालाब व स्टेडियम का जीर्णोद्धार सहित इन कार्यों को मिली मंजूरी : DC
राखीगढ़ी को मॉडल विलेज के रूप में किया जाएगा विकसित : उपायुक्त उत्तम सिंह
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उपायुक्त उत्तम सिंह ने नारनौंद के एसडीएम विकास यादव एवं जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल को ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी में किए जाने वाले विकास कार्यों का प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त शुक्रवार को गांव राखीगढ़ी में करवाए जाने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों को लेकर शुक्रवार को कैंप ऑफिस में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे।
राखीगढ़ी को मॉडल विलेज की तरह विकसित किया जाएगा, इसलिए एसडीएम एवं जिला परिषद के सीईओ को अविलंब प्रपोजल तैयार करने की हिदायत दी गई है ताकि विकास कार्यों को शीघ्र शुरू किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि गांव में गलियों का निर्माण, सफाई व्यवस्था, पौधारोपण, तालाब (शिव मंदिर) का जीर्णोद्धार, स्टेडियम का रिनोवेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने गांव में मनरेगा के तहत विभिन्न कार्यों को शुरू करवाने के लिए जिला परिषद के सीईओ को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, हिसार के एसडीएम जयवीर यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजकुमार चांदना, एलडीएम विजय कुमार, एसईपीओ मोहित, एडीए राकेश दुग्गल, सहायक दिलबाग सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
#Renovation of Shiva TempleTalab in Rakhi Garhi, Shiv Mandir , #Model Village in Rakhi Garhi News, #Rakhi Garhi Latest News Today Live, Tehalka News Haryana, #A one Tehalka, #Hisar News Today, #ThalkaNews , #aaj ki khabar Haryana,


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks