स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा भाजपा का संदेश आया° ये काम करोगे तो सब केस करवा देंगें बंद !

आप तोडक़र भाजपा में आ जाओ सब केस बंद !


दिल्ली : तहलका न्यूज

आम आदमी पार्टी और भाजपा में इन दिनों छतीस का आंकड़ा चल रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर आरोप जड़ते हुए ट्वीट किया कि उन्हें आम आदमी पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। उन्होंने अपने ट्वीट में दावा किया कि आम आदमी पार्टी को तोड़ कर भाजपा में शामिल होने पर सीबीआई और ईडी के सब केस बंद कर दिए जाएंगे। 




दिल्ली के डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर जवाब देते हुए कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोडक़र भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |