Hansi-Maham-Rohtak train started : हांसी-महम-रोहतक रेल शुरू, गढ़ी स्टेशन पर पहली बार रुकी ट्रेन
Hansi-Maham-Rohtak train started, train stopped at Garhi station for the first time
हरियाणा न्यूज, हांसी : हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन का सीआरएस पूरा होने के करीब दो महीने बाद इस ट्रैक पर रेल की सिटी सुनाई दी। रेल का संचालन बुधवार को इस ट्रैक पर मालगाड़ी से किया गया। रोहतक से हांसी तक इस रेल रुट पर मालगाड़ी दौड़ी। मालगाड़ी को कुछ समय के लिए 29 नवंबर 2023 को पहली बार गढ़ी स्टेशन पर रोका गया। मालगाड़ी का संचालन शुरू होने के बाद अब इस ट्रैक पर जल्द ही यात्री रेल सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए साल पर इस ट्रैक से हांसी से दिल्ली के लिए रेल सेवा का सुचारू से संचालन शुरू हो जाएगा। Hansi Meham Rohtak rail line se train start kb hogi
इस ट्रैक पर रेल सेवा शुरू होने से फिरोजपुर, भटिंडा, सिरसा, हिसार के रास्ते होकर आने वाली रेलगाड़ियों को दिल्ली जाने के लिए भिवानी जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे रेल यात्रियों के समय की तो बचत होगी ही साथ ही किराया भी कम लगेगा। Hansi Meham Rohtak rail line update news
आपको बता दें कि 30 सितंबर को इस रेलवे ट्रैक का सीआरएस पूरा होन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर इनकी जानकारी शेयर करते हुए एक वीडियो क्लिप डाली थी। रेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा था कि रोहतक-महम-हांसी नई रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट सफल रहा और इस ट्रैक पर गढ़ी-हांसी के बीच 118 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेन दौड़ाकर देखी गई। रेल मंत्री द्वारा 21 सेकेंड की वीडियो शेयर करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी सोशल मीडिया पर प्रदेश वासियों के नाम बधाई का संदेश शेयर किया था।
सितंबर 2023 में हुआ था सीआरएस
सितंबर को सीआरएस आरके शर्मा ने रोहतक-महम-हांसी रेलवे प्रोजेक्ट का हांसी स्टेशन तक निरीक्षण किया था।उन्होंने रेलवे लाइन की कनेक्टिविटी, रेलवे लाइन की मजबूती, रेलवे लाइन पर सुरक्षा के बंदोबस्त, प्लेटफार्म की ऊंचाई, लंबाई, चौड़ाई व रेलवे लाइन का सिग्नल सिस्टम, अंडरपास व अन्य चीजों सहित अनेकों सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। Hansi Meham Rohtak rail line ka CRS work,
68.5 किमी लंबी रेल लाइन पर बनाए गए पांच नए स्टेशन
हिसार से हांसी तक पुरानी पटरी पर ही रेल दौड़ती रहेगी। इसके बाद हांसी रेलवे स्टेशन से दो किमी दूर से हांसी-रोहतक रेल लाइन शुरू होगी। जबकि पुरानी रेल लाइन भिवानी की तरफ जाती है। भिवानी में इंजन बदलने के बाद रेल रोहतक के लिए रवाना होती थी। इस रेल रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे व 20 गांवों के होती हुई रेल रोहतक पहुंचेगी। हांसी के बाद पहले स्टेशन गढ़ी, मदीना, बलंभा, खरकड़ा व रोहतक से पहले बहु-अकबरपुर गांव में स्टेशन होगा। इस रेल मार्ग से हिसार से रोहतक के बीच 20 किमी की दूरी कम होगी। Hansi Meham Rohtak rail line News
प्रोजेक्ट का पूर्ण विवरण
घोषणा साल 2011
शिलान्यास 2013
जमीन अधिग्रहण 2014
आरंभिक लागत 287 करोड़ रुपए
वर्तमान लागत - 694 करोड़ रुपए
राशि मंजूर -755 करोड़ रुपए
अंजू उर्फ फातिमा व नसरुल्ला की प्रेम कहानी : पाकिस्तानी प्रेमी से निकाह कर अंजू लौटी भारत ; दो बच्चों की मां ने पति के होते हुए पाकिस्तान जाकर किया प्रेमी से निकाह | भारत पहुंची अंजू उर्फ फातिमा ने क्या कहा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :- पढ़ें पूरी खबर
WhatsApp channel link ko follow kre

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks