Haryana hisar news : डबल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी सहित पांचों आरोपी गिरफ्तार
Haryana hisar news Five accused including main accused arrested in double murder case
हिसार
हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने गांव कनोह में हुए डबल मर्डर मामले में 5 आरोपियों कनोह निवासी जसबीर उर्फ काला, मदीप उर्फ मन्नू, कुलवंत और गांव किरोड़ी निवासी रूप और सनी को थाना अग्रोहा में आईपीसी की 147/148/149/341/302 के तहत अंकित अभियोग संख्या 184 दिनाक 03.02.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
उप निरीक्षक चांदी राम ने बताया कि दिनाक 02.05.2023 को शाम को कनोह निवासी रामचंद्र और रेनू की उपरोक्त आरोपियों ने रंजिशन हत्या कर दी थी। हत्या मामले के मुख्य आरोपी जसबीर उर्फ काला हलवाई की शादी 2015 में रेणू के साथ हुई थी। उसके कुछ समय बाद कनोह निवासी रामचंद्र को लेकर इनकी आपस में अनबन रहने लगी। अक्टूबर 2022 में इनका आपस में तलाक हो गया और रेणू कनोह गाँव में रामचंद्र में साथ शादी कर रहने लगी। उसी दिन से जसबीर उर्फ काला हलवाई रेनू व रामचन्द्र से रंजिश रखने लगा और वह उनकी हत्या की योजना बनाने लगा। आरोपी ने मनदीप उर्फ मन्नू, कुलवंत, रूप और सनी के साथ मिलकर दोनो की हत्या की योजना बनाई। मनदीप उर्फ मन्नू, जसबीर के चाचा का लड़का है और कुलविंदर ताऊ का लड़का है तथा किरोड़ी निवासी रूप और सनी, जसबीर के दोस्त है। मनदीप उर्फ मन्नू ने रेणु और रामचंद्र की रेकी कर बाकी चोरों को बताया कि वे दोनो शाम के समय गांव में दूध लेने आते है। वारदात के दिन मनदीप ने इन्हे उनके आने के बारे में बताया और जसबीर उर्फ काला व अन्य ने रेणु और रामचंद्र की मोटरसाइकिल को गाड़ी से टक्कर मार धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी।
हत्या की वारदात उपरांत पांचों आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार हो वहा से भूना की तरफ भाग गए। भूना से वे सभी अलग अलग हो गए और झासल, सूरतगढ़, रतिया, भूना आदि अलग अलग जगहों पर छिपते रहे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए जसबीर उर्फ काला हलवाई, मनदीप उर्फ मन्नू, रूप और सनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपियों को कल पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जायेगा।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks