असंध, नरवाना, हांसी व गोहाना रूट पर बढ़ाई जाए बस सेवा, ग्रामीण रूटों पर चले बसें तो हजारों विद्यार्थियों को होगा फायदा
Bus service should be increased on Assandh, Narwana, Hansi and Gohana routes
ग्रामीण रूटों को बहाल किए जाने की दरकार,
तहलका न्यूज जींद / साहिल भनवाला
जींद डिपो में जब से नई बसों को शामिल किया गया है तभी से ग्रामीण क्षेत्र में रह लोगों को आस लगी है कि लोकल रूटों पर फिर से रोडवेज बस सेवा बहाल होगी। इसमें मुख्य असंध, गोहाना व हांसी के रूट शामिल हैं। असंध, नरवाना, हांसी व गोहाना रूट पर सबसे यादा प्राइवेट बसें चलती हैं जिनका व्यवहार यात्रियों के साथ ठीक नहीं रहता है। ऐसे में अगर इन रूटों पर रोडवेज बस सेवा चलने लगे तो यात्रियों को प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी का शिकार नहीं होना होगा। डिपो अधिकारियों द्वारा असंध, गोहाना, हांसी व बरवाला रूट पर रोडवेज बसों का संचालन किया गया है, जो पहले बस नहीं होने के कारण काफी लंबे समय से बंद पड़े थे। इसके अलावा लंबे रूट पर चलने वाली बस भी शामिल हैं। जिसमें चंडीगढ़ लुधियाना व हरिद्वार रूट की बस भी शामिल हैं।
जींद से असंध के लिए सुबह साढ़े नौ व साढ़े दस बजे बस चलाई गई हैं। इसके अलावा गोहाना के लिए सुबह दस बजे व दोपहर एक बजकर 28 मिनट पर जींद से बस शुरू की गई है। वहीं बरवाला के लिए सुबह आठ बजकर 40 मिनट पर जींद से बस चलेगी। जींद डिपो की दो बस हांसी से चंडीगढ़ रूट पर चलाई गई हैं जो नरवाना, कैथल, अंबाला के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है। इसके अलावा जींद से हांसी लिए सुबह साढ़े दस बजे रोडवेज चलेगी। गौरतलब है कि जींद डिपो में 170 से अधिक रोडवेज बस हैं जिसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बस शामिल हैं। वहीं परिवहन समिति की भी लगभग 160. बस हैं। हांसी, बरवाला, नरवाना, उचाना, असंध, गोहाना रूट पर प्राइवेट बस
प्राइवेट बसों में चालक व परिचालक द्वारा यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार करने की शिकायत आती रहती इन रूटों पर परिवहन समिति की बसों की संख्या 'यादा होने के कारण यात्री प्राइवेट बसों में सफर करने को मजबूर थे अब परिवहन विभाग द्वारा डिपो में नई बस शामिल की जा रही हैं। जींद डिपो में विभाग द्वारा 120 बस भेजी जानी हैं जिसमें से 34 बस डिपो में आ चुकी हैं। 34 में से 14 बस आनरूट हैं और 20 बसों का परमिट आना बाकी है। परमिट आने के बाद बसों पर फास्टैग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बस सड़कों पर उतरेंगी।
बीस बसों का परमिट आना अभी बाकी: डीआई
रोडवेज के डीआई जसमेर ने बताया कि नई बसों को लंबे रूट के साथ-साथ | लोकल रूट पर भी चलाया जा रहा है असंध मोहासी बरवाला रूट पर बंद पड़े समय पर बसों का संचालन शुरू किया गया है। 20 बसों का परमिट आना बाकी है। जिसके बाद बसों को आवस्ट किया जाएगा। नई बस आने के बाद यात्रियों और छात्रों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks