रामायण टोल प्लाजा के पास लोहारी राघो गांव का युवक अवैध पिस्तौल सहित काबू !
सीआईए पुलिस हांसी ने मुखबिरी के आधार पर छापा मारकर दबौचा
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी सीआईए वन पुलिस ने गश्त के दौरान एक रामायण टोल प्लाजा के पास स्थित टी प्वाइंट से एक युवक को अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित युवक को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सीआईए वन हांसी पुलिस की टीम को मुखबिरी मिली कि रामायण टी प्वाईंट के पास एक युवक हथियार लिए सरेआम घूम रहा है तो पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए वहां पर दबीश दी और युवक को पकडक़र उसकी तालाशी ली तो उसके पास एक अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सूरज वासी लोहारी राघो के रूप में हुई । रिमांड के दौरान उससे अवैध हथियार कहां से खरीदकर लाया था और किस वारदात को अंजाम देने के लिए वो रामायण टी प्वाइंट पर खड़ा हुआ था तथा उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
Hisar News, Narnaund area youth of Lohari Ragho village near Ramayana toll plaza caught with illegal pistol

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks