नारनौंद : फायर ब्रिगेड और नगर पालिका के कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर !
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
कर्मचारी संघ हरियाणा के अहवान पर नगरपालिका के प्रांगण मे राजाराम की अध्यक्षता में कर्मचारी मांगों को पूरी करवाने के लिए दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। संचालन नगरपालिका जिला वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार ने किया। भूख हड़ताल पर नगरपालिका से राजाराम, सुन्दर, सन्तोष व फायर से सर्व कर्मचारी संघ जिला हिसार के संगठन सचिव जसबीर श्योकंद, सुरेन्द्र खटक को सर्व कर्मचारीसंघ हरियाणा जिला हिसार के प्रधान सुरेन्द्र यादव नगरपालिका के राज्य उपप्रधान राजेश बागड़ी ने कर्मचारियो को फूल माला पहना कर भूख हड़ताल पर बैठाया। फायर ब्रिगेड व नगरपालिका के कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों व सरकार के प्रतिनिधियों से मिल चुके हैं लेकिन सरकार की तरफ से उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा इसी को लेकर उम्र मे गहरा रोष है और कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सुरेन्द्र यादव ने कहा की अगर सरकार कर्मचारियो की मांगो को समय रहते पूरा नहीं करती है तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कुरूक्षेत्र में11 नवम्बर के राज्य व्यापी सम्मेलन मे बड़े आन्दोलन की घोषणा करेगा। इस अवसर पर राजेश बागड़ी, देवेन्द्र लोहान, नरेश कुमार, मंसाराम,रमेश,रेणु बाला,अंग्रेजो, सिटू आदि मौजूद रहे।
Narnaund Fire brigade and municipality employees sit on hunger strike, Narnaund News Live Today, Latest News Hisar, Hisar News, Latest News Narnaund, Employees Union Haryana, Haryana News, Breaking News Narnaund, Narnaund News Today, Tejhalka News Haryana, Thalka News Haryana, Aaj ki news hisar


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks