स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आदमपुर उपचुनाव : कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जेपी को बनाया उम्मीदवार, मुकाबला होगा रोचक !

 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


आम आदमी पार्टी और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी आदमपुर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने पूर्व पेट्रोलियम मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जेपी के उम्मीदवार बनाने से भाजपा के भव्य बिश्रोई की जीत की राह आसान नहीं होगी। 






पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी इससे पहले भी जेपी आदमपुर से चुनाव लड़ चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। हालांकि उस चुनाव में जेपी को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन जयप्रकाश हिसार लोकसभा से सांसद भी रह चुके हैं और हिसार जिले के बरवाला विधानसभा से विधायक भी चुने गए थे। उन्हें राजनीति का कई सालों का अनुभव है और उनके पास कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है। क्योंकि उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत ही छात्र नेता से शुरू की थी और पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के साथ साथ बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी और कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ भी काम कर चुके हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |